Gold rate : सोना चाँदी की खरीदारी तेज, जाने आज 22 एवं 24 कैरेट सोने के भाव

Gold Rate : दिवाली के कुछ ही दिन शेष बचे है। ऐसे में बाजारों में लगातार भीड़ में इजाफा होने लगा है। खरीदारी काफी तेजी के साथ बढ़ रही है। चाहे सोना चाँदी हो या फिर मार्किट में अन्य सामान हो लगातार तेजी के साथ खरीदारी बढ़ रही है।

फ़िलहाल सोना चाँदी की कीमते लगातार बढ़ रही है। दिवाली होने के चलते सराफा बाजारों में सोना चाँदी की मांग तेजी के साथ बढ़ी है। जिसका असर इनकी कीमत पर भी देखने को मिल रहा है। फ़िलहाल चाँदी 92 हजार को पार कर चुकी है। जबकि सोना 77 हजार की कीमत को पार कर चूका है।

दिन प्रतिदिन सोना चाँदी की कीमते बढ़ रही है। पिछले 2 से 3 दिनों के दौरान सोने की कीमते 1000 रु तो चाँदी की कीमते 2000 रु तक बढ़ चुकी है। धनतेरस पर 22 एवं 24 कैरेट सोने की मांग सर्वाधिक होने वाली है। अगर आपका प्लान भी सोना चाँदी निर्मित आभूषण या अन्य वस्तु खरीदने का है तो आज के रेट आप निचे जान सकते है।

22 एवं 24 कैरेट सोने की कीमत

आज सोने की कीमत 100 रु तक बढ़ चुकी है। फ़िलहाल 999 प्योरिटी के साथ 24 कैरेट सोने की खुरदरा कीमत 77410 रु प्रति दस ग्राम पर आ चुकी है। जबकि आज 995 प्योरिटी के साथ 23 कैरेट सोने की कीमत 77100 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। देश में आज 916 प्योरिटी के साथ 22 कैरेट सोने की कीमत 70908 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। देश में सर्वाधिक 22 कैरेट सोने की मांग चल रही है। वही पर आज 750 प्योरिटी के साथ 18 कैरेट सोने की कीमत 58058 रु एवं 14 कैरेट सोने की कीमत 45285 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है।

चाँदी की कीमत 92 हजार के पार

फ़िलहाल सोने की कीमत एवं चाँदी की कीमत दोनों ही बढ़ चुकी है। आज चाँदी की कीमत 92283 रु प्रति किलोग्राम पर चल रही है। जबकि कल चाँदी की कीमत 91935 रु प्रति किलोग्राम पर खुली थी। दिवाली होने के कारण खरीदारी काफी तेजी के साथ पिछले दो से तीन दिनों के दौरान बढ़ी है। जिसका असर भाव पर देखने को मिला है।

फ़ोन से जाने सोना चाँदी की कीमत

देश में सोना चाँदी की कीमत IBJA द्वारा जारी की जाती है। जो की खुरदरा कीमते होती है। इनमे GST एवं अन्य शुल्क लागु नहीं होता है। धातुओं की शुद्धता के आधार पर रोजाना कीमते जारी की जाती है। IBJA द्वारा जारी कीमतों की जानकारी फ़ोन पर मिस्ड कॉल की जरिये भी ली जा सकती है। इसके लिए 8955664433 फ़ोन नंबर पर मिस्ड कॉल की जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now