Gold Price Today: नवम्बर 2024 में क्या है सोने के दाम? जानिए अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: सोने और चाँदी के दाम दिन बा दिन बदलते रहते है। ऐसे में हमारी वेब साइट Small Bihar की टीम आप के लिए सोने और चाँदी के दाम से जुड़ी पूरी खबर आप के लिए लेकर आते है। तो चलिए जानते है सोने चाँदी के आज के लेटेस्ट दाम।

22 कैरेट सोने की कीमत

सबसे पहले बात करें 22-कैरेट सोने की, तो 1 ग्राम सोने की कीमत आज 7,316 रुपए हो गई है। आज 8 ग्राम 22 कैरेट सोने को 58,528 रुपए में खरीदा जा सकता है। जबकि 10 ग्राम सोना आज 73,160 रुपए में मिल रहा है। अंत में 100 ग्राम 22-कैरेट सोने की कीमत आज के लिए 731,600 रुपए है।

24 कैरेट सोने की कीमत

अब आते हैं 24-कैरेट सोने के रेट पर, तो आज इसे 1 ग्राम के लिए 7,980 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं 8 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत आज 63,840 रुपए है। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव आज 79,800 रुपए है। इसके बाद 100 ग्राम सोने की कीमत आज 798,000 रुपए है।

ऑनलाइन सोना (Gold) कैसे खरीदें?

ग्राहक मोबाइल वॉलेट्स जैसे PhonePe, Paytm, और GPay के जरिए ऑनलाइन सोना खरीद सकते हैं। इसके अलावा वे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के गोल्ड रश प्लान से भी सोना खरीद सकते हैं। MMTC-PAMP या SafeGold या फिर दोनों के सहयोग से सोना खरीदने के विकल्प उपलब्ध हैं। सरकार के स्वामित्व वाले MMTC और स्विट्ज़रलैंड-स्थित PAMP SA ने संयुक्त व्यापार MMTC-PAMP को लॉन्च किया है।

सोना भारतीय संस्कृति में गहराई से समाया हुआ है। जो एक प्रमुख निवेश के रूप में काम करता है। और पारंपरिक विवाहों और त्योहारों में बेहद महत्व रखता है। कई कारणों, जैसे कि आर्थिक स्थितियाँ, भूराजनीतिक घटनाओं और मांग और पूर्ति आदि से इन कीमतों में उतार-चढ़ाव आता रहता है।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है। तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है। और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है। लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now