
हाल ही के दिनों में केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर अपडेट जारी की गई थी। जिसमे कर्मचारियों को 3 फीसदी DA में इजाफे का लाभ देने की घोषणा की गई है। यानि की केंद्र कर्मचारियों को अब 53 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। अब तक इनको 50 फीसदी DA का लाभ मिल रहा था। लेकिन देश में राज्य स्तर पर कर्मचारियो के महंगाई भत्ते को लेकर राज्य सरकार अपडेट जारी करती है। हरियाणा राज्य में भी हाल ही में 3 फीसदी महंगाई भत्ते बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी।
वही पर अब मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने राज्य कर्मचारियो को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का अपडेट दिवाली से पहले जारी कर दिया है। राज्य स्तरीय कर्मचारियों को अब सरकार की तरफ से 4 फीसदी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। जिससे उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो जायेगा। पहले राज्य कर्मचारियों को 46 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा था। आपको बता दे की केंद्र कर्मचारियों को भी पिछली बढ़ोतरी में 4 फीसदी का लाभ मिला था।
एरियर का होगा भुगतान
राज्य कर्मचारियों को मध्य प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से 4 फीसदी महंगाई भत्ते के बढ़ोतरी के साथ साथ एरियर का फायदा भी मिलेगा। एक जनवरी 2024 से 4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 50 फीसदी DA का लाभ मिलेगा। इसमें एरियर की राशि को इसी साल 4 समान किस्तों में जारी किया जायेगा। प्रदेश के सीएम Dr मोहन यादव ने कहा
” प्रिय मध्यप्रदेश वासियों,
दीपावली के इस पावन अवसर पर, मैं मध्य प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आपको यह बताते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि हमने डियरनेस अलाउंस (DA) में 4% की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है, जिससे वर्तमान देय DA 46% से बढ़कर 50% हो जाएगा। शासकीय सेवकों को दिनांक 1 जनवरी 2024 की स्थिति में महंगाई भत्ता 50% की दर से दिया जायेगा। एरियर का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में चार समान किश्तों में किया जायेगा। इसके पहले मंहगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर 01 जुलाई 2023 से प्रभावशील की गयी थी जिसके एरियर राशि का भुगतान भी किश्तों में किया गया है। “
केंद्र कर्मचारियों को हाल ही में मिलेगा था अपडेट
केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों को हाल ही में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का अपडेट जारी किया गया था। जिसके बाद उनका DA 53 फीसदी हो जायेगा। हाल ही में AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते की गणना की गई है। आपको बता दे की साल में दो बार यानि की 6 महीने के अंतराल पर महंगाई भत्ते को लेकर अपडेट जारी की जाती है।